हैदराबाद : केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि एनडीए सरकार उन उपभोक्ताओं की एलपीजी सब्सिडी हटाने पर विचार कर रही है जिनकी सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक है।
केंद्रीय शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री नायडू ने कहा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान ने मुझे बताया कि सरकार को कई अवैध गैस कनेक्शनों के बारे में पता चला है और वह उन उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति रोककर हजारों करोड़ रुपये बचा रही है। उन्होंने कहा, सरकार यह योजना भी बना रही है कि 10 लाख रुपये से अधिक सालाना आय वाले उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी नहीं दी जाएगी। उन्हें सब्सिडी की क्या जरूरत है। मंत्रियों को सब्सिडी की क्या जरूरत है। अब तक 30 लाख लोग एलपीजी सब्सिडी छोड़ चुके हैं। गरीब जनता को वह सब्सिडी दी जाएगी।
नायडू आंध्र प्रदेश और तेलंगाना चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के संघ द्वारा आयोजित एक पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक 15 सेक्टरों में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) की नीति में करीब 35 बदलाव कर चुकी है। जीएसटी विधेयक जैसे कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने के लिए विपक्षी दलों से सहयोग की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार अपने एजेंडा पर आगे बढ़ने के लिए उनके साथ बातचीत को तैयार है।
To get updates of this website please
follow us on Facebook and Twitter with the help of buttons given upper right
side and if you are satisfied by the information then share it with your
friends by clicking the share button.
Thanks!
Winsome World