• 00:06:00
  • Winsome World
दिवाली का त्‍योहार आते की दुकानदारों की चांदी हो जाती है लेकिन ऑनलाइन के बढ़ते बिजनेस ने इस बार व्‍यापारियों के धंधे में सेंध लगा दी है। इसका ताजा उदाहरण चीन की दिग्गज ऑनलाइन कंपनी अलीबाबा है जिसने 'सिंगल डे सेल' के पहले 10 घंटे में ही करीब 500 अरब रुपये की सेल करने का दावा किया है।
              अलीबाबा का कहना है कि इस सेल का प्रमोशन आधी रात को शुरू हुआ था और सुबह के 9.52 बजे तक इसका ग्रॉस मर्चेंडाइज वॉल्यूम करीब 500 अरब रुपए को पहुंच गया। एक बयान में अलीबाबा के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर डैनियल जांग ने कहा कि इस साल 11 नवंबर को दुनिया भर चीन के कंजप्शन की पावर देखेगी।
              इंटरनेट विश्लेषण फर्म कॉमस्कोर के मुताबिक इसके मुकाबले संयुक्त राज्य में साइबर मंडे के माध्यम से थैंक्सगिविंग से पांच दिनों तक की सेल्स करीब 432 अरब रुपए रही है। सिंगल्स डे चीन का कोई पारंपरिक त्योहार नहीं है बल्कि अलीबाबा पर 2009 से इस सेल का आयोजन हो रहा है। कंपनी चीन के इंटरनेट शॉपर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करती है।







हमारे द्वारा प्रकाशित किये जाने वाली जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए (नीचे दिए गए बटनों को दबा करहमें Facebook या Tweeter account पर follow करेंऔर यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर (share) का बटन दबा कर जरूर शेयर करेंधन्यवाद। 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors