• 00:21:00
  • Winsome World
पेरिस(15 नवंबर): पेरिस पर अटैक की साजिश रचने वाले आतंकी की तस्वीर सामने आ गई है।
सलीम बेन्गहैलेम इस आतंकी का नाम है। बताया जा रहा है कि इसी शख्स ने फ्रांस के एक नागरिक को आतंकी ट्रेनिंग दी थी। फ्रांस पुलिस को शक है कि इसी शख्स ने पूरी साजिश में सबसे बड़ा रोल निभाया है। आतंकी सलीम का पिछले साल शार्ली हेब्दो मैगजीन पर हुए हमले में भी हाथ था। इस युवक की उम्र 35 साल है अब फ्रांस पुलिस को इसकी तलाश है। सलीम बेन्गहैलेम सीरिया से आए आतंकियों को ट्रेनिंग देता है।
        बेन्गहैलेम के बारे में यूएस और फ्रांस की सुरक्षा एजेंसियों को पहले से इसका आतंकियों से संबंध रखने के बारे में पता था। 35 साल का सलीम बेन्गहैलेम पेरिस में ही बडा हुआ और पेरिस के ही बुटेस काउमोंट नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। ये नेटवर्क इराक में यूएस सेना से लड़ने के आतंकियों को वहां भेजता है।
         फ्रेंच सेना के रक्का में पिछले महीने हवाई हमला किया था, जिसमें सलीम बचने में कामयाब रहा। सलीम 2001 में हत्या के आरोप में फ्रांस छोड़ दिया था। इसके बाद 2002 में वह फिर वापस आया और 11 साल की जेल हुई। लेकिन अच्छे व्यवहार के नाते साल 2010 में उसको रिहा कर दिया गया।

 


To get updates of this website please follow us on Facebook and Twitter with the help of buttons given upper right side and if you are satisfied by the information then share it with your friends by clicking the share button.
Thanks!

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors