• 19:11:00
  • Winsome World
 कोठे पर आने वाले जिस्म के सौदागर को वेश्या की दर्द भरी दास्तां ने रुला दिया फिर उसने उसे इस दलदल से निकालने का फैसला कर लिया। आखिरकार वह वेश्या को नई जिंदगी देने में कामयाब रहा। दिल्ली पुलिस की मदद से वह युवती को कोठे की जिंदगी से बाहर निकाल लाया। 

          वेश्या को नई जिंदगी देने वाला यह शख्स अक्सर जीबी रोड स्थित कोठे पर जाता था। इसी दौरान इस वेश्या से खासा लगाव हो गया। वह इसी वेश्या के साथ समय गुजारता था।कोठे पर एक दिन इस वेश्या ने अपनी दास्तान सुना दी। यहां पर उसने वेश्या का कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक का दर्द भरा सफर सुना तो वह रो पड़ा। 
पति की हो चुकी है मौत - शख्स को कोठे पर दो युवतियां मिलीं, जिनकी कहानी मिलती-जुलती थी। दोनों के बच्चे थे और पति की मौत हो चुकी है। दोनों ही कर्नाटक की रहने वाली थीं। इनमें से एक की उम्र 25 तो दूसरी की 30 वर्ष है। कर्नाटक से लाकर धोखे से बेचा था पति की मौत के बाद दोनों ही युवतियों को दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने लाया गया था। जिस्म फरोश के दलालों ने एक दिन मौका पर जीबी रोड स्थित एक कोठे पर बेंच दिया।  
        युवती के मुताबिक, पहले तो वह न चाहते हुए भी मजबूरी वश देह व्यापार करती रहीं, लेकिन बाद में जब इस धंधे से वे ऊब गईं तब उनके पास आने वाले एक ग्राहक को दोनों ने आपबीती सुनाई। ग्राहक ने उसे देह व्यापार के धंधे से निकालने के लिए सहायता करने का आश्वासन दिया। उसने दिल्ली महिला आयोग व दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से शिकायत की। क्राइम ब्रांच की टीम ने कोठे पर छापा मारकर दोनों महिलाओं को मुक्त करा दिया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के रेड लाइट इलाका जीबी रोड के कोठा नंबर-64 से दो महिलाओं को मुक्तकराया है।
          और इस तरह एक वेश्या को इस युवक ने एक नई जिंदगी दिलाई।  




हमारे द्वारा प्रकाशित किये जाने वाली जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए (ऊपर दिए गए बटनों को दबा कर) हमें Facebook, Google Plus या Twitter Account पर Follow करें! और यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर (Share) का बटन दबा कर जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors