काठमांडू(29 नवंबर):भारत और नेपाल के बीच तकरार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। नेपाल ने सभी भारतीय न्यूज़ चैनलों को अपने देश में बंद कर दिया है। राजनैतिक दवाब के चलते केबल ऑपरेटरों ने, डीटीएच संचालकों ने एक साथ भारतीय न्यूज़ चैनलों को बंद कर दिया है।
नेपाल केबल टेलीविज़न व्यवसायी महासंघ, नेपाल केवल टेलीविज़न संघ, डिसहोम प्राली और सिम्पल मीडिया प्राली ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। इस प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पॉलिटिकल व्यापक दवाब की वजह से मजबूरन हमें यह निर्णय लेना पड़ रहा है।
बता दें माओवादी पार्टी के एक समूह ने भारतीय आर्थिक नाकाबंदी के खिलाफ हिन्दी फिल्म, भारतीय न्यूज़ चैनल को बंद करवाने का एलान किया था। यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय चानलों को बंद किया गया है। इससे पहले भी करीब 42 चैनलों को नेपाल में बंद किया गया था। जिस पर कुछ समय बाद रोक हटा दी गई थी।
गौरतलब है भारतीय मूल का मधेसी समूह नेपाल के ने संविधान से सहमत नहीं है। उनका मानना है कि इसके जरिए उन्हें देश से अलग किया जा रहा है। मधेसियों की इस समस्या पर भारत ने अपना समर्थन दिया है।
हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें।
Click Here And Follow Us
अगर
ये खबर अच्छी
लगी तो इसे
अनपे मित्रो को जरूर
शेयर करे इसके
लिए ऊपर दायीं
तरफ Share का बटन
दिया गया है।
धन्यवाद !
Winsome World