• 02:36:00
  • Winsome World

मुरादाबाद शहर के सिविल लाइन्स क्षेत्र स्थित एक होटल में देर रात पुलिस ने छापा मार कर कई लड़के, लड़कियों को रेव पार्टी करते रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार किए गए बच्चे रईस और रसूखदार घरों से थे, अतः थाने पहुंचने से पहले ही उन्हें छुड़ा लिया गया।  
पुलिस ने होटल से भारी तादाद में ड्रग्स भी जब्त किया। ये है पूरा मामला होटल आयोजकों ने बताया कि रेव पार्टी एक बच्चे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हो रही थी। मामले में शामिल बच्चों के बड़े घरों के होने के कारण पुलिस ने मामले को दबाए रखा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात रामगंगा विहार स्थित एक होटल पर छापा मारा था। सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तो बीस से अधिक लड़के-लड़कियां मौजूद थे। ये सभी नशे की हालत में थे। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां भारी तादाद में ड्रग्स भी मिली।



To get updates of this website please follow us on Facebook and Twitter with the help of buttons given upper right side and if you are satisfied by the information then share it with your friends by clicking the share button.
Thanks!

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors