• 21:13:00
  • Winsome World

खबरों के मुताबिक, कंपनी जल्दी ही एक नया फ्लैग्शिप स्मार्टफोन HTC One X9 लॉन्च करने वाली है जिसकी जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर लीक हुई है।  
        इस जानकारी के मुताबिक, HTC का यह फोन दुनिया के सबसे तेज स्मार्टफोन में से एक होगा क्योंकि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 या MediaTek Helio X20 प्रोसेसर लगाया जाएगा।
          गौरतलब है कि क्वालकॉम अपना नया स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर 11 नवंबर को लॉन्च करेगा। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर अब तक का सबसे फास्ट प्रोसेसर होगा। हालांकि 10 कोर वाले प्रोसेसर MediaTek Helio X20 के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। 
        इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि HTC का फ्लैग्शिप जनवरी 2016 से पहले नहीं लॉन्च हो सकता। 
संभावित स्पैसिफिकेशन -
      जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 2K डिस्प्ले, 4GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी जाएगी। साथ ही इसमें 4k वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 23 मेगापिक्सल रियर, 4 अल्ट्रा पिक्सल फ्रंट कैमरा और 3,500 mAh की बैट्री भी मिलेगी। 

इस फोन की बॉडी मेटैलिक होगी और यह एंड्रॉयड के नए वर्जन 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है.


To get updates of this website please follow us on Facebook and Twitter with the help of buttons given upper right side and if you are satisfied by the information then share it with your friends by clicking the share button.
Thanks!

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors