थाईलैण्ड के टूरिस्ट प्लेसेस पर हमलों की धमकी देने के बाद भारत के गोवा में भी आईएसआईएस ने हमलों की धमकी दी है। इसी के मद्दे नजर गोवा के सालाना इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) फेस्टिवल सनबर्न एवं द सुपरसोनिक की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
गोवा के टूरिज्म मिनिस्टर दिलीप पारुलेकर ने कहा कि जब तक आयोजक अतिरिक्त सुरक्षा का प्रबंध करने का अनुरोध स्वीकार नहीं कर लेते तब तक दोनों कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। गोवा में हर साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में सनबर्न और सुपरसोनिक ईडीएम फेस्टिवल नामक दो बड़े कार्यक्रम होते हैं।
इस समय गोवा में देशी-विदेशी टूरिस्टों की संख्या काफी बढ जाती है। जिनमें रूस, अमरीका, इंग्लैण्ड समेत तमाम देशों के टूरिस्ट भी होते हैं। पिछले दिनों खबर आयी थी कि आईएसआईएस ने रूसी और अमरीकी टूरिस्ट्स को निशाना बनाने के लिए अपने खास फिदायीन थाईलैण्ड रवाना कर दिये हैं। इसके ठीक बाद भारत में भी हमलो की कथित धमकी आयी है।
हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें।
Click Here And Follow Us
अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद !
Winsome World
