एक भारतीय हिंदू दंपति ने मलेशिया की पहली इस्लामिक एयरलाइन शुरू की है जिसमें शरीयत के अनुरूप सेवाओं की पेशकश की जाएगी। इसमें उड़ान से पहले नमाज अदा करना, उड़ान के दौरान शराब या पोर्क से बने व्यंजन का परोसा नहीं जाना और एयर होस्टेस के लिए भी पोशाक के सख्त नियम शामिल हैं।
रायनी एयर के संस्थापक रवि अलगेन्द्रन और उनकी पत्नी कार्तियानी गोविंदन ने बताया है कि सभी धर्मों के यात्रियों का उड़ान में स्वागत किया जाएगा। परन्तु उनकी नजर मुस्लिम बाजारों पर है। रवि ने बताया, 'यह अलगाव का मामला नहीं है। हमारा एक लक्षित बाजार है और एक सहज एवं एल्कोहल मुक्त वातावरण में यात्रा करने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति हमारे यहां घर जैसा महसूस करेगा।'
उन्होंने कहा कि शरीयत के अनुरूप उद्योग में वृद्धि की भारी संभावना है। नागर विमानन विभाग के वरिष्ठ सहायक निदेशक जाफर जम्हारी ने कहा, 'चालक दल में मुस्लिम सदस्यों को अपना सिर ढंककर रखना होगा और गैर-मुस्लिम सदस्यों को शरीयत के मुताबिक वस्त्र पहनने होंगे।'
हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें।
Click Here And Follow Us
अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद !
Winsome World