• 06:28:00
  • Winsome World
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने वादा किया है कि वह भविष्य में किसी भी तंबाकू उत्पाद का एड नहीं करेंगी।दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा कुछ कलाकारों से पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का विज्ञापन न करने के आग्रह के बाद सनी ने यह फैसला लिया है।

हालांकि सनी फिलहाल जिस पान मसाले के विज्ञापन के लिए करार कर चुकी हैं, उस पर संबंधित कंपनी से बातचीत के बाद फैसला लिया जाएगा।

दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक एस.के. अरोड़ा ने कहा, “मुझे सनी लियोनी के पति डेनियल बेबर ने कॉल किया और उन्होंने वादा किया कि सनी भविष्य में ऐसे किसी विज्ञान का करार नहीं करेंगी”


दिल्ली सरकार ने सनी लियोनी के अलावा अजय देवगन, गोविंदा, अरबाज खान समेत कई कलाकारों को तंबाकू या पान मसाले का विज्ञापन न करने का आग्रह किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कलाकारों से तंबाकू रोधी अभियान में शामिल होने का भी आग्रह किया है।

हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors