• 06:27:00
  • Winsome World
दहशत के चार घंटों ने एक बार फिर पाकिस्तान के सीने पर कभी न भरने वाला घाव दिया है। यूनिवर्सिटी में घुसकर छात्रों के सिर में आतंकियों ने गोली मारी है।


पाकिस्तान में पेशावर से 50 किलोमीटर दूर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चारसदा में यूनवर्सिटी पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने चारसदा शहर से 15 किलोमीटर दूर स्थित बाचा खान यूनिवर्सिटी पर हमला किया।

पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ। यूनिवर्सिटी में घुसकर आतंकियों ने मौत का खेल खेला। पाकिस्तान की सेना और पुलिस हरकत में आती इससे पहले जिंदगी बनाने के लिए पढ़ रहे युवा मौत की नींद मे सो चुके थे और इस हरकत के पीछे एक बार फिर तहरीक-ए-तालिबान का नाम आ रहा है।

जिस तरह जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा भारत के भीतर हमले की साजिश रचता है उसी तरह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के भीतर सेना, स्कूलों और यूनिवर्सिटी को निशाना बनाता है।

रक्षा एक्सपर्ट कमर आगा ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकियों को लेकर दोहरा मापदंड है। तहरीक-ए-तालिबान को खत्म करने के लिए पाकिस्तानी सेना जर्ब-ए-अजब नाम से ऑपरेशन चला रही है।

एक तरफ आतंकियों को सरकार और सेना का समर्थन मिलता है जो पड़ोसी देशों में जाकर दहशत फैलाते हैं और इसी का नतीजा है कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कामयाब नहीं हो पाती है।

जो बोया वही काट रहा है पाकिस्तान !

पिछले 19 महीनों से पाकिस्तानी सेना उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन जर्ब-ए-अज्ब चला रही है। इस ऑपरेशन की वजह से 10 लाख लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो गए और इसी के खिलाफ तहरीक-ए-तालिबान ने पेशावर में दो साल पहले दिसंबर में पेशावर में स्कूली बच्चों पर हमला किया था।

पेशावर में बच्चों पर हुए हमले के बाद सिर्फ पेशावर में 11 हजार सैनिकों की टुकड़ी तैनात करनी पड़ी थी इसके बावजूद पेशावर के पास यूनिवर्सिटी पर बड़ा हमला हो गया।



हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors