बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अब ‘अतुल्य भारत’ के नए ब्रांड एंबेसडर होंगे। ब्रांड एबेंसडर की दौड़ में अमिताभ बच्चन के साथ अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के नामों पर भी विचार किया जा रहा था।
लेकिन बाजी अमिताभ बच्चन ने मारी। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ‘अतुल्य भारत’ के ब्रांड एंबेसडर के लिए बिग बी के नाम पर मोहर लगा दी।
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक बयान देते हुए कहा था कि अभी तक सरकार ने ‘अतुल्य भारत’ के ब्रांड एंबेसडर के लिए उनसे किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं किया है। लेकिन देश और समाज के लिए किसी भी प्रकार का काम करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पहले ‘अतुल्य भारत’ अभियान का चेहरा थे। लेकिन कंपनी के साथ सरकार का अनुबंध खत्म होने के साथ ही आमिर ‘अतुल्य भारत’ अभियान का चेहरा नहीं रहे। ‘अतिथि देवो भव’ अभियान के लिए सरकार ने मैकन वर्ल्डवाइड के साथ अनुबंध किया था। एजेंसी ने इस काम के लिए आमिर की सेवा ली थी। अब एजेंसी के साथ अनुबंध खत्म हो गया है। मंत्रालय ने आमिर की सेवा नहीं ली थी। उन्होंने कहा है कि यह एजेंसी थी जिसने उनकी सेवा ली थी। चूंकि एजेंसी के साथ अब अनुबंध नहीं रहा, अभिनेता के साथ व्यवस्था भी अब स्वत: खत्म हो गई है।
हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें।
Click Here And Follow Us
अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद !
Winsome World
