वाशिंगटन: आतंकी संगठन आईएसआईएस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने आया है। आईएस पहले भी महिलाओं के साथ अत्याचार को लेकर सुर्खियों में रहा है। इस बार उसने महिला 'गुलामों' को लेकर कथित नियमावली बनाई है, जिसमें लड़ाकों को उनके साथ सेक्स करने के अधिकार दिए गए हैं। यही नहीं इसके लिए उन्होंने कुछ नियम भी बनाए गए हैं।
संगठन की ओर से जारी इन नियमों में इस बात की विस्तार से जानकारी दी गई है कि आईएसआईएस की ओर से गुलाम बनाई गई महिलाओं के साथ कौन और कब सेक्स कर सकता है। बंधक बनाकर रखी गई इन महिलाओं के मामले में स्पष्टता बनाना इसका मकसद है।
संगठन द्वारा जारी किए गए फतबे या नियमावली में इस बात को उल्लेख किया गया है कि कोई भी व्यक्ति आईएसआईएस की पूर्व मान्यताओं से परे नहीं जा सकता। ये नियम संगठन के कब्जे वाले सीरिया और इराक में गुलाम बनाई गई महिलाओं के साथ सेक्स के बारे में सदियों पुरानी शिक्षाओं और परंपराओं पर प्रकाश डालते हैं। सीरिया में बड़े आपरेशन के दौरान अमेरिका की स्पेशल ऑपरेशन फोर्स को इस फतवे के दस्तावेज हाथ लगे थे। धार्मिक नियमों में एक ही महिला गुलाम के साथ पिता और पुत्र दोनों के द्वारा सेक्स प्रतिबंधित किया गया है।
इसी तरह ‘मालिक’ की ओर से मां और बेटी दोनों के साथ सेक्स के बारे में भी मनाही है। संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक, आईएसआईएस ने हजारों महिलाओं और किशोरियों को बंधक बना रखा है और इनका इस्तेमाल सेक्स के लिए किया जाता है। इन बंधकों में 12 साल की बच्चियां तक शामिल हैं। इनमें से कई को लड़ाकों को भेंट कर दिया जाता है।
हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें।
Click Here And Follow Us
अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद !
Winsome World