एक बार फिर विदेशी लड़की के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। अफ्रीकन लड़की का आरोप है कि स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर उसके साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके कपड़े भी उतरवाए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला पिछले रविवार का है। बंगलुरु के गणपति नगर में देर शाम 7 बजे के आसपास सड़क पार करते वक्त एक महिला तेज रफ्तार कार से टकरा गई। 35 साल की महिला की मौके पर मौत हो गई थी। उसके बाद आ रही कार को स्थानीय लोगों ने रोक लिया गया। अफ्रीकन छात्रा के आरोप के मुताबिक स्थानीय लोगों ने उसे कार से बाहर खींच लिया पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने कहा कि उसके कपड़े उतार लिए गए और उसी हालत में उससे परेड करवाई गई।
मौके वारदात पर मौजूद लोगों का कहना है कि पिटाई के बाद स्टूडेंट्स को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इन छात्रों की हरकतों से ऐसा लगा रहा था कि वे पूरी तरह से नशे में धुत थे। बाद में गुस्साई भीड़ ने दोनों कारों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस बात का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा की, स्टूडेंट्स अफ्रीकी छात्रों के हितों की रक्षा करने वाले बोस्को कावीसी का आरोप है कि एक स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली दोनों अफ्रीका मूल की छात्राओं के साथ उग्र भीड़ ने बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं के लिए हालात अभी भी सुरक्षित नहीं है।
हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें।
Click Here And Follow Us
अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद !
Winsome World

