• 20:18:00
  • Winsome World
प्रतिष्ठित गिनेस व‌र्ल्ड रेकॉ‌र्ड्स ने अपना 62वां संस्करण जारी कर दिया है। इस बार दुनियाभर के चार हजार से ज्यादा अद्भुत रेकॉर्ड को संस्करण में जगह दी गई है लेकिन सबसे अनोखा रेकॉर्ड रहा दाढ़ी-मूंछ वाली महिला हरनाम कौर का। 

दुनिया की दाढ़ी वाली महिला बनने के लिए इंग्लैंड की हरनाम कौर का नाम गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल किया गया है। कम उम्र में यह टाइटल हासिल करने वाली वह पहली महिला हैं। 


हरनाम की उम्र महज 24 साल 282 दिन है और इनकी दाढ़ी छह इंच लंबी है। गिनेस बुक ने बुधवार को घोषणा की कि उनका नाम गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल किया जाएगा। 

हरनाम को पॉलीसिस्टि ओवरी सिंड्रोम है जिससे उनके शरीर में मेल हार्मोन ज्यादा प्रड्यूस होते हैं और यही वजह है कि उनके शरीर में बालों की ग्रोथ ज्यादा है। 

हरनाम की दाढ़ी होना उनके लिए कोई शर्म की बात नहीं है, वह कहती हैं कई बार उनकी इस स्थिति के लिए उन्हें लोग चिढ़ाते भी थे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। 

इंग्लैंड की हरनाम कौर काफी सालों से ब्रिटिश मीडिया में छाई हुई हैं। मार्च 2016 में लंदन फैशन वीक में वॉक करने वाली वह पहली दाढ़ी वाली महिला थीं। 

हरनाम खूबसूरती के पारंपरिक विचारों को चुनौती दे रही है। उनका कहना है कि इससे वह ज्यादा फेमिनिन महसूस करती है। हरनाम कहती हैं कि ईश्वर ने मुझे इसी तरह से बनाया है और मैं अपने आप से खुश हूं। 

हरनाम अपने इस रेकॉर्ड से काफी खुश हैं और कहती हैं कि अब बड़े गर्व से मैं कह सकती हूं कि मैं गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड होल्डर हूं।

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors