टैटू
आजकल के युवाओं में एक तरह का स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। शरीर पर
तरह-तरह के टैटू बनवाने का चलन युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है।
इससे गंभीर बीमारियों की आशंका के अलावा त्वचा पर लालिमा, सूजन, मवाद आने
के साथ दर्द होना, आदि तरह के त्वचा संक्रमण हो सकते हैं, इसके अलावा
बैक्टीरिया स्टाफ या स्ट्रेप के कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का भी डर
रहता है। पर्मानेंट टैटू बनवाने में होने वाले दर्द से बचने के लिए अगर कोई
नकली टैटू बनवाने की सोच रहा है तो भी सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इससे भी
त्वचा पर एलर्जी हो सकती है।
Winsome World


