चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी शानदार मोबाइल फोन प्रोटेक्शन स्कीम लेकर आई हैं। इस स्कीम के तहत कंपनी की ओर से 275 रूपए में शाओमी रेडमी 2 और रेडमी 2 प्राइम के लिए प्रोटेक्शन कवर दिया जा रहा है। वहीं शाओमी एमआई 4आई, एमआई 4 तथा एमआई पेड के 16जीबी मॉडल के लिए यह प्रोटेक्शन 499 रूपए में दिया जा रहा है। यह सर्विस एक साल के लिए वैलिड है।
Xiaomi की Mi Protect सर्विस की सुविधा फोन टूटने, गिरने या लिक्विड डैमेज होने पर मिलेगी। इस सुविधा के तहत अगर आपका एमआई स्मार्टफोन या टैबलेट अगर चोरी होता है तो आप दुनिया में कहीं से भी शाओमी के कॉल सेंटर पर कॉल करके उसको ब्लॉक करवा सकते हैं।
इसके अलावा आपके स्मार्टफोन का मिसयूज इंशोरेंस भी करवा सकते हैं। इसके अंतर्गत सिम का गलत उपयोग होने पर कंपनी आपको 3000 रूपए का क्लेम देगी।
गौरतलब है कि अक्टूबर में शाओमी ने पिकमी सर्विस लॉन्च की थी जिसमें यूजर्स को ऑफ्टर सेल्स सर्विस के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। पिकमी सर्विस की कीमत 189 रूपए है। यह सर्विस आपको को एमआई प्रोटेक्ट कवर के साथ उपलब्ध होगी।
To get updates of this website please
follow us on Facebook and Twitter with the help of buttons given upper right
side and if you are satisfied by the information then share it with your
friends by clicking the share button.
Thanks!
Winsome World
