• 21:46:00
  • Winsome World
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने शपथ में ही गलती कर दी। तेज प्रताप यादव ने गोपनीयता की शपथ के दौरान 'अपेक्षित' की जगह 'उपेक्षित' कह दिया।
उनकी इस गलती के कारण राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने उन्हें फिर से गोपनीयता की शपथ दिलवाई। किसी राज्य के मंत्री के लिए गोपनीयता की शपथ का प्रारूप इस तरह है- 'मैं, अमुक, ईश्वर की शपथ लेता हूं/सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि जो विषय ------------------- राज्य के मंत्री के रूप में मेरे विचार के लिए लाया जाएगा अथवा मुझे ज्ञात होगा उसे किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को, तब के सिवाय जबकि ऐसे मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन के लिए ऐसा करना अपेक्षित हो, मैं प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संसूचित या प्रकट नहीं करूंगा।' 
                  तेज प्रताप इसी शपथ को लेते समय अपेक्षित की जगह उपेक्षित कह गए। अपेक्षित का मतलब जहां उम्मीद से है, वहीं उपेक्षित का अर्थ किसी ऐसी बात या चीज से है जिसकी अनदेखी की जाए। 





हमारे द्वारा प्रकाशित किये जाने वाली जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए (ऊपर दिए गए बटनों को दबा कर) हमें Facebook, Google Plus या Twitter Account पर Follow करें! और यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर (Share) का बटन दबा कर जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors