• 21:37:00
  • Winsome World
अफगानिस्तान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की वजह से क्रिकेट में क्रांति आ गई। इस देश में ट्‍वेंटी-20 लीग आईपीएल और बॉलीवुड की बहुत ज्यादा डिमांड है। इस लीग से प्रेरित होकर अफगानिस्तान नेशनल क्रिकेट बोर्ड ने 2013 में अपनी टी-20 लीग शपगीजा (सिक्सर या हिंदी में छक्का) प्रारंभ की जो बहुत सफल हो रही है। इस टूर्नामेंट का आदर्श वाक्य है ‘शांति के लिए एकता’।

देश के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बावजूद इस टूर्नामेंट ने अफगानिस्तान के लोगों को मनोरंजन का साधन मुहैया कराया है। आईपीएल की तर्ज पर प्रारंभ किया गया यह 'सिक्सर' अब इस देश में धूम मचा रहा है। सिक्सर लीग की शुरूआत के बारे में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ सलाहकार नावीद सायेम ने कहा- ‘आईपीएल इतना लोकप्रिय है कि जब इसके मैच चल रहे होते हैं तो अफगानिस्तान में जिंदगी थम सी जाती है। आप देखोगे कि हर दुकानदार स्कूल या ऑफिस जाने वाला व्यक्ति इसे देखता है।’ उन्होंने कहा कि आईपीएल को देखकर ही देश ने शपगीजा की 2013 में शुरूआत की थी।





हमारे द्वारा प्रकाशित किये जाने वाली जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए (ऊपर दिए गए बटनों को दबा कर) हमें Facebook, Google Plus या Twitter Account पर Follow करें! और यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर (Share) का बटन दबा कर जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors