• 04:01:00
  • Winsome World

अंकारा (28 नवंबर): तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप ताइप एडरेगन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ‘आग से नहीं खेलने’ की चेतावनी दे डाली। हालांकि एडरेगन ने कहा कि वह पुतिन से आमने-सामने मिलना चाहते है और मामले को सुलझाना चाहते हैं।

वहीं पुतिन चाहते हैं कि किसी भी तरह की बातचीत करने से पहले तुर्की पहले माफी मांगे। रूस ने घोषणा की कि तुर्की के पर्यटकों के लिए वीजा मुक्त दौरा बंद कर रहा है। इससे पहले रूस ने नाटो के इस सदस्य राष्ट्र पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी।

एडरेगन ने अंकारा में एक भाषण में कहा कि हम रूस को आग से नहीं खेलने की सलाह देते हैं। तुर्की का कहना है कि सू 24 युद्धविमान उसके हवाई क्षेत्र में आया और उसने बार-बार चेतावनी को नजरअंदाज किया लेकिन रूस ने जोर देकर कहा कि उसने किसी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया।




हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 


अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors