असम (22 नवंबर) : एक बार फिर आया विवादित बयान, असम के राज्यपाल पीबी आचार्य ने एक ऐसा विवादित बयान दिया है जिससे एक बार फिर देश में असहिष्णुता का मुद्दा उठ सकता है। आचार्य ने कहा कि हिन्दुस्तान हिन्दुओं के लिए है और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर में एक भी बांग्लादेशी का नाम शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, उन्होंने ने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में बांग्लादेशी "हिन्दू शरणार्थियों" से असम को डरने की जरूरत नहीं है। साथ ही दूसरे देशों के हिन्दुओं को भारत में शरण लेने में कुछ गलत नहीं है।
राज्यपाल ने कहा कि, "हिन्दुस्तान हिन्दुओं के लिए है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अन्य देशों के हिन्दू भी यहां रह सकते हैं। वे बाहरी नहीं हो सकते हैं। इसको लेकर डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन उनको कैसे रखा जाए यह एक बड़ा सवाल है और इस बारे में सभी को सोचने की जरूरत है।" उन्होंने एनआरसी सूची को अपडेट किए जाने और बांग्लादेश तथा पाकिस्तान से भागकर भारत में शरण की उम्मीद से आए अल्पसंख्यकों पर जारी किए गए केंद्र की अधिसूचना से उपजे विवाद पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही।
हमारे द्वारा प्रकाशित किये जाने वाली
जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए (ऊपर दिए गए बटनों को दबा कर) हमें
Facebook, Google Plus या Twitter Account पर Follow करें! और यदि आपको यह जानकारी
अच्छी लगी हो तो शेयर (Share) का बटन दबा कर जरूर शेयर करें। धन्यवाद!
Winsome World