• 03:33:00
  • Winsome World
 

      सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात देने के तहत वेतन आयोग ने उनके वेतन एवं भत्तों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार को रिपोर्ट गुरुवार को सौंप दी। इसमें केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए बड़ा तोहफा पेश करते हुए सातवें वेतन आयोग ने वेतन, भत्ते व पेंशन में 23.55 प्रतिशत की वृद्धि और सैनिकों की तर्ज पर असैन्य कर्मचारियों के लिए भी ‘समान रैंक, समान पेंशन’ की व्यवस्था लागू करने की शुक्रवार को सिफारिश की।


           अगर आयोग की सिफारिशें जस की तस लागू की जाती है तो सरकारी खजाने पर 1.02 लाख करोड़ रुपये का सालाना बोझ आएगा, जिसमें 28,450 करोड़ रुपये से अधिक का बोझ रेलवे बजट और बाकी 73,650 करोड़ रुपये आम बजट पर जाएगा। न्यायमूर्ति ए के माथुर की अध्यक्षता वाले आयोग की ओर से आज यहां वित्त मंत्री अरुणण्‍ जेटली को सौंपी गई इन सिफारिशों के तहत केन्द्रीय नौकरियों में न्यूनतम मासिक वेतन 18,000 रुपये और अधिकतम 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। ये सिफारिशें एक जनवरी, 2016 से लागू की जाएंगी और इनसे 47 लाख केन्द्रीय कर्मचारी और 52 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। इनमें सैन्य बलों के कर्मचारी भी शामिल हैं।



हमारे द्वारा प्रकाशित किये जाने वाली जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए (ऊपर दिए गए बटनों को दबा कर) हमें Facebook, Google Plus या Twitter Account पर Follow करें! और यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर (Share) का बटन दबा कर जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors