• 01:03:00
  • Winsome World
आईएस के खिलाफ रूस ने निर्णायक लड़ाई शुरू कर दी है। बगदादी के ठिकानों पर सबसे खतरनाक और बमों से लैस फाइटर प्लेन से रूस अब लगातार हमला कर रहा है। रूसी हवाई सेना ने अपने ऐसे ऐसे शिकारी बाज़ों को सीरिया के आसमानों पर छोड़ रखा है जो अपने सैकड़ों किलो के भारी भरकम बम और मिसाइल लेकर उड़ रहे हैं। और बगदादी के ठिकानों को चुन चुन कर तबाह कर रहे हैं।

               रूस ने सीरिया में बगदादी के ठिकानों पर एक के बाद एक कई हमले किए। शुक्रवार को 600 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराने का दावा भी किया। शुक्रवार को रूस ने कैस्पियन सागर से एक दो नहीं बल्कि 18 क्रूज मिसाइलों से सीरिया पर हमला किया। इतना ही नहीं रूस ने बगदादी के गढ़ में बमों की बारिश भी की। इस्लामिक स्टेट के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ते हुए रूस ने अपने सबसे खतरनाक और बमों से लैस बैकफायर, बीयर और ब्लैकजैक जैसे भारी बमवर्षक विमानों से आईएस के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला किया।
            पेरिस हमले के बाद रूस ने पिछले चार दिनों में सीरिया पर सौ से ज्यादा मिसाइल हमले किए हैं। साथ ही अलग अलग क्षमता के करीब हजार से ज्यादा बम गिराए। जिसमें सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने की खबर है।


हमारे द्वारा प्रकाशित किये जाने वाली जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए (ऊपर दिए गए बटनों को दबा कर) हमें Facebook, Google Plus या Twitter Account पर Follow करें! और यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर (Share) का बटन दबा कर जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors