• 07:26:00
  • Winsome World
उग्रवादी संगठन आईएसआईएस अब भारत में भी अपने पैर पसारने लगा है। जम्मू-कश्मीर में 9 किशोरों को गिरफ्तार किया गया है, जो आईएसआईएस से प्रभावित बताए जा रहे है। इन किशोरों को स्पेशल होम्स भेज दिया गया है।



इन सभी पर पेट्रोल बम फेंकने, पथराव करने और आईएस के झंडे लहराने का आरोप है। सूत्रों का मुताबिक इनमें से तीन हथियारों की ट्रेनिंग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की प्लानिंग कर रहे थे।
वॉट्स ऐप ग्रुप पर बन रहे थे उग्रवादी -
      पकड़े गए ये सभी आरोपी नाबालिग हैं। सभी की उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी अफ्रीका का एक व्यक्ति वॉट्स ऐप ग्रुप के जरिए इन सभी को उग्रवादी बना रहा था। अल-हयात नाम के इस वॉट्स ऐप ग्रुप के लीडर का नाम अबु-बकर है। सूत्रों का दावा है कि कई विदेशी भी इस ग्रुप का हिस्सा थे।

अबु-बकर और अल-हयात दोनों इस्लामिक स्टेट(आईएस) से जुड़े हुए हैं। अबु-बकर अल-बगदादी आईएस का हेड है जबकि अल-हयात आईएस की मीडिया विंग का नाम है।

हालांकि एजेंसियों ने इस बात से इंकार किया है कि ये नाबालिग लड़के आईएस के साथ सीधे संपर्क में थे। एक इंटेलिजेंस ऑफिसर ने बताया कि ये लड़के 'खिलाफा' से प्रेरित थे। हिज्ब-उल-मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी ने 'खिलाफा' को पॉपुलर बनाया था। सूत्रों का कहना है कि वानी सोशल मीडिया पर कई वीडियो अपलोड करता है, जिसे कश्मीर के कई नौजवान फॉलो करते हैं।

वॉट्स ऐस और फेसबुक पर वायरल हुई एक वीडियो में वानी युवाओं को ये कहता दिख रहा है कि वो भारत की हथियारबंद फोर्स से लड़ें। इसके साथ ही वो इसमें भारत की पुलिस को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी देता दिख रहा है। इसमें वो कुरान की एक बात का हवाला देते हुए बता रहा है कि वो आतंकवादी क्यों बने हैं। उन्होंने कहा, 'हमने अपने परिवारों को छोड़ दिया....अपनी मां और बहनों को छोड़ दिया...ताकि आपकी मां और बहनों की रक्षा कर सकें। हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि कश्मीर में खिलाफा स्थापित हो सके।' बाद में एजेंसियों ने इस वीडियो को ब्लॉक कर दिया है।

नाबालिगों की हो रही काउंसलिंग -
        एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्त में लिए गए नाबालिगों को स्पेशल होम्स में काउंसलिंग दी जा रही है ताकि वो सही रास्ते पर आ सकें।

आपको बता दें कि अभी तक दो दर्जन भारतीय इस्लामिक स्टेट में शामिल हो चुके हैं, जिनमें से 6 लोगों की हत्या कर दी गई है। कई अन्य लोगों को आईएसआईएस के बहकावे में आने से रोका गया है और सभी की काउंसलिंग की जा रही है।


हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors