पंजाब के पठानकोट के एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने साबित कर दिया है कि इसमें पाकिस्तान का हाथ है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पठानकोट हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत मिले हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय एजेंसियों के पास पहले से इनपुट थे और यही कारण है कि आतंकी हमले को नाकाम किया गया। उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों के पास सूचना थी यही बताता है कि वेे अच्छा काम कर रही हैं।
इससे पहले राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान और सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है लेकिन यदि हम पर आतंकी हमला होगा तो भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
हमले के बाद प्रतिक्रिया पूछे जाने पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि ‘यह समय विदेश नीति पर चर्चा करने का नहीं है, हम सब देश और जवानों के साथ हैं।’
बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने भी इस हमले को निहायती दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायांदे ने कहा कि एक तरफ भारत पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता चला रहे हैं और दूसरी तरफ आतंकी हमले हो रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में पाकिस्तान होकर आए हैं।और, इसके बावजूद इस तरह पंजाब पर 6 महीने के भीतर ही दूसरा आतंकी हमला गहन चिंता का विषय है।
हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें।
Click Here And Follow Us
अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद !
Winsome World