• 08:05:00
  • Winsome World
इमरान खान से तलाक लेने के बाद रेहम खान ने कहा शादी टूटने के लिए हम दोनों ही जिम्मेदार हैं। पाकिस्तान के माहौल पर उन्होंने काफी तल्ख टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में मुझे गालियां दी जाती थीं। मुझे लगता है वहां कोई महिला सुरक्षित नहीं है। उन्होंने ब्रिटेन के अखबार गार्जियन में लिखे अपने लेख में उन बातों की ओर नजर दौड़ायी है, जिससे ये रिश्ता कमजोर होता चला गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में महिलाएं असुरक्षित हैं, चाहें पढ़ी-लिखी हों या अनपढ़। 

गरीब हों या अमीर-सभी की हालत एक जैसी है। इसमें उन्होंने खुद को भी रखा। बीबीसी की पूर्व एंकर ने कहा, "शादी टूटने के लिए कोई नहीं, बल्कि हम खुद जिम्मेदार हैं। हर कोई हमारे शादी-शुदा जीवन के बारे में बातें करता था। मुझे लगता था कि मानो पूरा पाकिस्तान ही मेरी "ससुराल" है।" रेहम ने कहा, "पाकिस्तान के सबसे ताकतवर इंसान" से शादी होने के बावजूद, मुझ पर "अपशब्दों की बौछार" नहीं रुकती थी।" ... कोई भी पुरुष आप पर कीचड़ उछाल सकता है, गालियां दे सकता है, चरित्र पर सवाल खड़े कर सकता है। बगैर किसी कारण आपको छोड़ सकता है।" 42 वर्षीया रेहम ने कहा कि बहुत से लोग उनकी शादी के टूटने के लिए इमरान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, लेकिन हम दोनों ही तलाक के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, "शादी एक ऐसा बंधन है, जो किसी भी कठिनाई, अफवाह या दबाव में अधिक मजबूत होता है। कोई भी नहीं, बल्कि हम ही हैं, जो इस रिश्ते के टूटने के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमने इसे होने दिया।"



हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors