• 19:04:00
  • Winsome World
राजद नेता मीसा भारती ने कहा है कि बिहार की संभावनाएं और यहां की प्रतिभा के बारे में चुनाव के दौरान दुष्प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए। पिछले वित्तीय वर्ष में 17.5 की जीडीपी दर प्राप्त कर बिहार ने भाजपा के इस दावे झुटला दिया है कि उसके सरकार से हटने के बाद विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। नीति आयोग के आंकड़े ये भी साबित करते हैं कि विकास का बिहार मॉडल गुजरात मॉडल से कहीं अधिक बेहतर है। 

          मीसा ने ट्वीट करके कहा है कि विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में मोदी कहते रहे हैं कि वह उसे ही नंबर एक राज्य बनाएंगे, लेकिन नंबर एक वह बन गया जिसने मोदी को बुरी तरह नकार दिया। नीति आयोग की रिपोर्ट उस वक्त की है जब से बिहार में राजद समर्थित सरकार चल रही है। मीसा ने कहा कि योजना आयोग का नाम नीति आयोग करते वक्त प्रधानमंत्री टीम इंडिया स्पीरिट की बात करते थे। किंतु चुनाव में उन्होंने बिहारवासियों की काबिलियत पर सवाल उठाए थे। हाल में उन्होंने बिहार में विभिन्न योजनाओं के लिए धनराशि की मांग को भी ठुकरा दिया, जबकि चुनावों में वह विशेष राज्य का दर्जा और सवा लाख करोड़ का विशेष पैकेज देने की बात कर चुके हैं। मीसा ने कहा कि भाजपा की नकारात्मकता के बावजूद महागठबंधन की इतनी बड़ी जीत पर भाजपा को जनता से माफी मांगनी चाहिए। राजद विकास को गांव-गांव तक ले जाएगा, ताकि विकास की जड़ों को मजबूती मिले। हमारा प्रयास होगा कि विकास की रफ्तार और तेज हो ताकि बिहार अन्य विकसित राच्यों के समकक्ष आ सके।



हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors