• 19:14:00
  • Winsome World
औरंगाबाद। इसे अंधविश्वास की हद माने या आस्था की, शनिवार को बिहार के औरंगाबाद में एक मंदिर में सांप क्या दिखा, लोग उसकी पूजा करने लगे। भक्तो ने उसे मंदिर की एक दंतकथा से जुड़ा इच्छाधारी नाग मान लिया है। इस दौरान सांप मंदिर के कोने में दुबका रहा। 




औरंगाबाद जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर मदनपुर ब्लॉक में स्थित उमगा में 52 मंदिर हैं। उनमें से एक मंदिर में इच्छाधारी नाग के आने की खबर क्या फैली, लाखों लोग जुट गए। दोपहर तक ही यह संख्या लाख के करीब पहुंच चुकी थी, जो शाम तक और बढ़ी। लोग मंदिर में जाकर नाग का दर्शन कर पैसे चढ़ाने लगे। पुजारियों ने भी पूजा शुरू कर दी। नागर शैली में बना मंदिरों का यह समूह 12वीं से 14वीं सदी के बीच का है। इनमें दो को छोड़ सभी खंडहर हो चुके हैं। इन मंदिरों से जुड़ी दंत कथाओं में इच्छाधारी नाग की भी कथा शामिल है। यहां नाग को देखकर लोगों ने उसे उन्हीं दंतकथाओं का एक नायक मान लिया।


हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors