• 19:43:00
  • Winsome World
तालिबान ने अफगानिस्तान के कांधार एयरपोर्ट पर मंगलवार रात को हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां पर सुरक्षाकर्मियों और हमलावरों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है।



अल्जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने आसपास के रिहायसी ब्लॉक्स में भी हमला किया है। इन ब्लॉक्स में सरकारी एम्प्लॉईस रहते हैं। इसके अलावा इलाके में ज्वाइंट अफगान नाटो मिलिट्री बेस में भी हमला किया गया है।

खबरों के मुताबिक आसपास की दुकानों को भी आग लगा दी गई है।

रायटर्स की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया है, ''कई घुसपैठियों ने एक स्कूल के भीतर पोजीशन ले रखी है और एयरपोर्ट पर फायरिंग कर रहे हैं।''

कांधार प्रॉविन्सियल गवर्नर के प्रवक्ता के मुताबिक एयरपोर्ट पर करीब 3 हमलावर हैं। तालिबान के प्रवक्ता ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।


हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors