• 07:32:00
  • Winsome World
भोपाल नगर निगम की बैठक में अश्लील वीडियो देखने के आरोप में एक ज़ोनल अधिकारी अनिल शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। अनिल शर्मा अपने स्मार्टफोन पर ‘हॉट मालकिन जवान ड्रायवर संग रोमांस’ अशलील फिल्म देख रहे थे।





आलोक शर्मा, मेयर भोपाल
भोपाल के मेयर आलोक शर्मा ने कहा, ”यह घटना उस वक्त हुई जब नगर निगम में शहर की समस्याओं से निपटने के लिए बैठक चल रही थी। ये गंभीर मामला है। चुनी हुई नगर सरकार ये कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सख्त कार्रवाई होगी। तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है जो रिपोर्ट दे देगी।”



इसके साथ ही इस तरह की घटनाएं आगे ना हों इसके लिए नगर निगम प्रबंध करेगा। आलोक शर्मा ने बताया, ”आगे ऐसा ना हो इसके लिए सदन की बैठकों में मोबाईल लेकर जाना रोका जाये औऱ मोबाईल रखने के लिए लॉकर बनाने पर विचार हो रहा है।”


जानकारी के मुताबिक बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग में अनिल शर्मा पोर्न क्लिप देखते पाए गए। भोपाल नगर निगम ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।


हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors