वोडाफोन ने दिल्ली-एनसीआर में 4जी सिम-कार्ड पेश कर दिए हैं। कंपनी अब इस क्षेत्र में अपनी यह तीव्रतम मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू करने के करीब में है। दिल्ली-एनसीआर में वोडाफोन इंडिया के कारोबार प्रमुख अपूर्व मेहरोत्रा ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा, ‘हम दिल्ली-एनसीआर में अपने एक करोड़ ग्राहकों की 4G (चौथी पीढी की सेवा) की तरफ यात्रा सहज बनाना चाहते हैं।
हम चाहते हैं कि वे इसके लिए पहले से तैयार रहें और इसके शुरू होते ही उच्चतर गति की इंटरनेट मोबाइल सेवा का आनंद लेना शुरू कर दें।’ वोडाफोन के ग्राहकों को अपने मौजूदा प्लान से उठकर 4G प्लान का सिम लेने पर बतौर पुरस्कार के रूप में 1 जीबी के बराबर 4जी डाउनलोड की सुविधा मुफ्त में मिलेगी।
4G सिम सुनिश्चित तरीके से मुफ्त में बदले जाएंगे। कंपनी ने बयान में कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 4जी सेवा प्रारंभ करने की औपचारिक घोषणा उचित अवसर पर की जाएगी। मैसूर (कर्नाटक) और केरल में इसकी 4जी सेवा शुरू की जा चुकी है. कंपनी कोलकाता, मुंबई और बेंगलूर में में इस साल मार्च तक सेवा शुरू करने की तैयारी में है।
हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें।
Click Here And Follow Us
अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद !
Winsome World

