आतंकी संगठन आईएस ने दावा किया है कि वो कश्मीर पर कब्जा करेगा और गाय की पूजा करने वाले हिंदुओं को खत्म कर देगा। आईएस ने अपनी प्रोपेगैंडा मैगजीन 'दाबिक' में इसका दावा किया।
दाबिक के 13वें एडिशन में अफगानिस्तान-पाकिस्तान रीजन के कमांडर हाफिज सईद खान ने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस रीजन में मुसलमानों का शासन रह चुका है। लेकिन अब यहां गाय की पूजा करने वाले हिंदू और नास्तिक चीनी रहने लगे हैं। इन हिंदुओं और काफिर मुस्लिमों को खत्म करने और खलीफा के शासन को बढ़ाने के लिए आईएस तैयारी कर रहा है।
और लिखा है कि -
- अफगानिस्तान और पाकिस्तान रीजन (अफ-पाक) पर आईएस का कंट्रोल होना बहुत जरूरी है। ये खलीफा और मुसलमानों के शासन को बढ़ाने का गेटवे है।
- सईद ने अफ-पाक के पांच एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन्स पर आईएस का कब्जा होने का दावा किया है।
- उसने कहा कि इसमें इराक और सीरिया की तरह शरिया कानून के तहत सिविल गवर्नेंस लागू किया जा चुका है।
- हम पाकिस्तान और अफगानिस्तान सरकार, तालिबान और लश्कर-ए-तैयबा को चेतावनी देते हैं कि वह खलीफा और जिहाद के बीच में न आए।
- आईएस अपने शासन को अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, भारत और चीन तक फैलाना चाहता है।
बता दें हाफिज सईद खान को मुल्ला सईद ओरकजई के नाम से भी जाना जाता है। वह पहले तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) से जुड़ा था। बाद में आईएस से जुड़ गया। आईएस ने सईद खान को खुरासान का अमीर बनाया है। उसे रीजन के कमांडर की जिम्मेदारी दी गई है।
हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें।
Click Here And Follow Us
अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद !
Winsome World

