• 07:30:00
  • Winsome World
इन्क्रेडिबल इंडिया कैंपेन से आमिर खान को हटाए जाने पर पीएमओ ने पर्यटन मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है।इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नृपेन्द्र मिश्रा ने गुरुवार शाम तक पुरे मामले की जानकारी देने को कहा था।


इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक पीएमओ ने आमिर खान के इन्क्रेडिबल इंडिया कैंपेन से जुड़े कार्यकाल का ब्यौरा मांगा है। साथ ही पीएमओ ने आमिर के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट की जानकारी भी मांगी है। जब मंत्रालय से रिपोर्ट भेजने के बारे में पूछा गया तो उन्होनें यह बताने से इंकार कर दिया कि रिपोर्ट भेजा गया है या नहीं।

आपको बता दें कि आमिर खान ‘अतुल्य भारत’ अभियान के ब्रांड एम्बेसडर थे उन्हें भी इस पद से हटा दिया गया है। अब आमिर खान अतुल्य भारत के विज्ञापनों में नजर नहीं आएंगे। भारत सरकार के लिए ‘अतिथि देवो भव:’ अभियान का विज्ञापन बनाने वाली कंपनी मैक्केन वर्ल्डवाइड का करार खत्म हो गया है।

इस मुद्दे ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों ने तो यहां तक कह दिया है कि कंपनी तो सिर्फ बहाना है ये आमिर खान पर मोदी सरकार का निशाना है। हालांकि सरकार ने सफाई दी है कि आमिर खान को नहीं हटाया गया है, बल्कि जिस कंपनी से समझौता हुआ था, उसके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है।

कांग्रेस जिस आधार पर ये दावा कर रही है कि मोदी सरकार ने आमिर खान को निशाना बनाया है…उसके पीछे वजह है 23 नवंबर को आमिर खान का ये इंटरव्यू जिसे लेकर राजनीति में बड़ा बवाल मचा था। आमिर खान ने कहा था कि उनकी पत्नी ने देश में बढ़ रही असहनशीलता को देखते हुए देश छोड़ने की बात कही थी।

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के एक कार्यक्रम में आमिर खान ने असहिष्णुता को लेकर अपनी राय जाहिर की की थी। आमिर खान के इस बयान के बाद न सिर्फ मोदी सरकार पर हमला तेज हो गया था, बल्कि बॉलीवुड भी आमिर के बयान को लेकर दो धड़ों में बंट गया था।

आमिर खान ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा है, ’10 साल से अतुल्य भारत मुहिम का ब्रैंड एंबेसडर बनने का सम्मान मिलने पर मुझे गर्व है। मैंने अपने देश के लिए काम किया, आगे भी करूंगा। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैंने इस मुहिम के लिए पैसे नहीं लिए’


हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors