• 07:17:00
  • Winsome World

सदर्न फ्रांस के द्रोम में डेयरडेविल तेेक्रेंदे मेले की हॉट एयर बैलून की टाइट रोप से गिरकर मौत हो गई।  हॉट एयर बैलून पर करतब दिखाने के दौरान मंगलवार को यह हादसा हुआ। बैलून की बास्केट से महज वे एक हाथ दूर थे, तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया। मेले के फ्रेंड्स ने मौत की इन्फॉर्मेशन सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट की। हादसे का कथित वीडियो भी शेयर किया गया है, हालांकि इसके सही होने की पुष्टि नहीं हुई है।
मौत से पहले क्या बोले थे मेले...

- आजादी की फीलिंग को एक्सप्लेन नहीं किया जा सकता।
- मेले के 100 फीट से गिरने की बात कही जा रही है। लेकिन गिरते हुए जो वीडियो सामने आया है, उसके मुताबिक ये हाइट ज्यादा नजर आ रही है।

कौन थे मेले?
- पूर्वी फ्रांस के इलाके मूर्थ-एट- मोसेल में पैदा हुए मेले एक बेस जंपर, विंगसूटर (खास तरह का सूट पहनकर जंपिंग) और वॉटर स्पोर्ट्स से जुड़े थे।
- वे स्टंट करने वाली एक टीम फ्लाइंग फ्रेन्चाइज से जुड़े हुए थे।
- मेले इंजीनियर थे। 4 साल तक जॉब करने के बाद छोड़ दी क्योंकि उन्हें फ्रीडम पसंद थी। 
- मेले 3 हजार फीट की ऊंचाई पर पतली सी रस्सी पर चलने का कारनामा कर चुके थे।
- उनके दोस्त उन्हें प्यार से एक खास प्रजाति का बर्ड कहते थे।
मेले की मौत पर फ्लाइंग फ्रेन्चाइज ने क्या कहा?
- तेंक्रेदे मेले जिंदगी को प्यार करते थे। उनकी मौत ने हमें सरप्राइज्ड कर दिया। वे काफी जल्दी चले गए।
- वे अपने पीछे बेहतरीन यादें छोड़ गए हैं। वो यादें जिनमें आजादी की खुशबू और ढेर सारे सपने हैं।



हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 


अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors