• 00:44:00
  • Winsome World
बहुत से लोग अपनी वेबसाइट बनाना चाहते हैं लेकिन तकनीकी ज्ञान की कमी आड़े आती है। ऐसे लोग अब मुफ्त में गूगल की ऑनलाइन क्लास में वेबसाइट बनाना और उसे बेहतर ढंग से चलाना सीख सकते हैं।



Click Here And Get Offer

गूगल ने वेबमास्टर अकादमी नाम का प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। अकादमी में इंटरनेट और वेबसाइट की बारीकियां 22 भाषाओं में समझायी जाएंगी। गूगल क्लास वेबसाइट बनाना, वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली और सर्च फ्रेंडली बनाना सिखाएगी।



अकादमी की यह क्लास मुफ्त है। इसमें जिज्ञासा से भरे बिल्कुल नए लोग भी शामिल हो सकते हैं और अनुभवी भी। दोनों के लिए अलग अलग कोर्स हैं। हर कोर्स में एक घंटे की क्लास है जो बेहद दिलचस्प ढंग से वेबसाइट बनाने और उसे बेहतर ढंग से चलाने की जानकारी देती है। इसके अलावा गूगल ने अपने विशेषज्ञों के वीडियो अपने वीडियो साइट यूट्यूब पर भी डाले हैं। एक्सपर्ट तमाम तरह के सवालों का जवाब देते हैं।
कोर्स खत्म करने के बाद परीक्षा भी होती है। परीक्षा एक क्विज की शक्ल में है, जो बताती है कि कहां कमियां रह गई हैं।

इंटरनेट जगत से जुड़े दुनिया भर के लोगों ने गूगल की इस पहल का स्वागत किया है।

हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors