इन दिनों इंग्लैंड की राजधानी लंदन में लोगों को कहा जा रहा है कि अगर वे किसी को बिना पैंट के देखें तो चौंके नहीं। दरअसल 10 जनवरी को यहां "नो पैंट्स सबवे राइड" होने वाली है, जिसकी तैयारी में पूरा शहर अभी से जुट गया है। इसे आयोजित करने वाले ग्रुप का कहना है कि वे इसे केवल लोगों को हंसाने के लिए करते हैं।
Upto 40% off Televisions At Amazon


इसे नो पैंट्स सबवे राइड या नो पैंट्स ट्यूब राइड भी कहते हैं। लंदन में ये सातवीं बार मनाई जा रही है। इसे हर साल आयोजित करने वाले एक ग्रुप का कहना है कि किसी को शर्मिंदगी का अहसास कराने का उनका कोई इरादा नहीं है। बल्कि लोग इसमें खुद ही शामिल होते हैं। इनमें पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल होती हैं।

नो पैंट्स कैंपेन की शुरुआत 2002 में न्यूयॉर्क से हुई थी। सात युवाओं के एक मजाक से इसका आइडिया आया था। ये युवा पूरे दिन ट्रेन में बिना पैंट्स के घूमते रहे, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें अपमानजनक कहते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि जल्दी ही उन्हें छोड़ दिया गया, मगर उसके बाद से हर साल लोगों ने इसमें भाग लेना शुरु कर दिया। ये राइड जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और रोमानिया में भी होती है।


हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors