आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि गर्म दूध और शहद मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें हीलिंग का गुण होता है। ये तो हम सभी जानते हैं कि दूध और शहद दोनों ही स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं लेकिन इन दोनों का एकसाथ सेवन करना स्वास्थ्य के लिए किसी औषधि की तरह काम करता है। एक ओर जहां शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाया जाता है। वहीं दूध एक संपूर्ण आहार है। जिसमें विटामिन ए, विटामिन बी और डी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा ये कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्ट‍िक एसिड से भी भरपूर होता है। 
गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे: 
1. गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से तनाव दूर होता है। ये तंत्रिका कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को आराम पहुंचाने का काम करता है। 
2. बेहतर नींद पाने के लिए भी गर्म दूध में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। सोने से एक घंटे पहले गर्म दूध में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। 
3. पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने के लिए भी गर्म दूध में शहद का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होने पाती है। 
4. हड्ड‍ियों को मजबूत बनाए रखने के लिए भी दूध के साथ शहद का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों में अगर कोई नुकसान हुआ हो तो उसकी भी भरपाई होती रहती है। 
5. दूध और शहद के नियमित सेवन से शारीरिक आैर मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। 


हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद !

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors