अफ्रीका के कैमरून में अबुम्बी द्वितीय की करीब 100 पत्नियां हैं। वर्ष 1968 में अपने पिता की मौत के बाद वह बुफेट के 11वें राजा बने थे। इस जगह बहुविवाह कानूनी रूप से मान्य है। ग्रामीण इलाकों में लोग एक से अधिक शादियां करते हैं, लेकिन वे अधिकतम कितनी शादियां कर सकते हैं इसके बारे में कोई तय सीमा नहीं है। 
बाउट में राजा के पैलेस को नतोह कहा जाता है। यह पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है और इसे दुनिया की सबसे अधिक खतरे में पड़ी जगहों की सूची में शामिल किया गया है। यहां की एक और प्रथा कि जब राजा की मौत हो जाती है, तो उसका उत्तराधिकारी सभी रानियों को अपने साथ रखना होता है। ऎसे में अबुम्बी द्वितीय की करीब 100 पत्नियां हैं, जिनमें से 72 उसके पिता की रानियां थीं। इन सभी रानियों से अबुम्बी के 500 बच्चे हैं। आमतौर पर रानियां अच्छी वक्ता होती हैं, कई भाषाओं की जानकार होती हैं और पढ़ी लिखी होती हैं। कैमरून में बहु विवाह को लेकर कई बार चुनौती भी दी जा चुकी है क्योंकि वहां अब पुराने जमाने की तुलना में कम ही बहुविवाह होते हैं। राजा का कहना है कि उनका काम है कि वह अपने लोगों की संस्कृति और स्थानीय परंपरा का संरक्षण करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पत्नियां उनके लिए बहुत अहम हैं। यहां राजा ही प्रमुख न्यायाधिकारी होता है और पूर्वजों के लिए बली चढ़ाता है।

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors