हाल ही में आए एक ताजा शोध की रिपोर्ट में महिलाओं के सेक्स संबंधी कई बड़े खुलासे हुए हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि महज एक घंटे की अधिक नींद लेने के बाद महिलाओं में सेक्स की इच्छा 14 फीसद और बढ़ जाती है। मिशिगन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, उन महिलाओं में सेक्स की इच्छा अधिक होती है जो अन्य महिलाओं के मुकाबले ज्यादा नींद लेती हैं। 1171 युवा महिलाओं पर किए गए इस शोध में शोधकर्ताओं ने दो हफ्तों तक उनकी जिंदगी पर पैनी निगाह रखी है। अध्ययन में कई और अहम जानकारियां सामने आई हैं। इसमें यह भी पाया गया है कि जो महिलाएं औसतन साढ़े सात घंटे की नींद से अधिक नींद लेती हैं, उनमें यौन संबंध बनाने की इच्छा बाकी महिलाओं के मुकाबले अधिक बढ़ जाती है। औसतन नींद से अधिक सोने वाली महिलाएं सेक्स का पूरा आनंद भी उठाती हैं।