• 23:53:00
  • Winsome World

मॉस्को(29 नवंबर): रूस की पुतिन सरकार ने भारत को सुरक्षित पर्यटन स्थल माने वाले देशों की सूची से हटा दिया है। सरकार ने अपने नागरिकों के लिए सेफ टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट जारी की है और इसमें गोवा का नाम नहीं है।


वहीं साउथ वियतनाम, क्यूबा, और दक्षिणी चीन सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थल की सूची में है। हालांकि रुस ने कहा कि इस लिस्ट से गोवा को हटाने के पीछे आतंकवादी हमला नहीं है, बल्कि कुछ लोकल घटनाएं हैं। यह रूस की तरफ से गोवा को लगने वाला दूसरा झटका है।

इससे पहले रूस की करंसी रुबल में आई गिरावट की वजह से भी गोवा में रूस के टूरिस्ट से होने वाले बिजनेस पर काफी फर्क पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा में रशियन सूचना केंद्र ने रिवाइज एडवाइजरी जारी कर मिस्र और तुर्की को ब्लैक लिस्ट किए जाने की बात कही थी।


बीते 31 अक्टूबर को सिनाई पेनिनसुएला में रूसी यात्री विमान में हुए धमाके के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मिस्र जाने वाली तमाम फ्लाइट्स रद्द कर दी थीं। उन्होंने तुर्की के मिसाइल से हमला कर रूसी लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद छुट्टियां मनाने गए अपने सभी नागरिकों को तुर्की से वापस बुला लिया था।



हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Join करें। 
Click Here And Follow Us 

अगर ये खबर अच्छी लगी तो इसे अनपे मित्रो को जरूर शेयर करे इसके लिए ऊपर दायीं तरफ Share का बटन दिया गया है। धन्यवाद ! 

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors