ब्रिटेनः आपको यह जानकर हैरानी होगी की मैंटल हैल्थ चैरिटी mind के लिए नॉर्थ सी के ठंडे पानी में 400 से ज्यादा लोग न्यूड होकर नदी में डुबकी लगाने के लिए कूद पड़े। 5 साल के इतिहास में इस बार सबसे ज्यादा भीड़ जुटी। सुबह 5.30 बजे उठकर लोगों ने नदी में नहाकर चैरिटी के लिए 5000 यूरो फंड इकठ्ठा किया।
नॉर्दम्बरलैंड के ड्ररिज बे में सामूहिक स्नान दौरान ऐसा पहली बार हुआ कि इस इवेंट के दौरान बारिश भी होने लगी।
आयोजक जैक्स हिगिंसन ने वेल्स में इस तरह के इवेंट से प्रेरित होकर यहां इसे आयोजित कराया था। उन्होंने कहा कि हमें हर जगह सकरात्मक परिणाम ही मिले। इसे हर साल आयोजित कराया जाता है। अब तक इस इवेंट को 5 बार आयोजित कराया जा चुका है। हर बार लोगों की संख्या बढ़ती जाती है। लोग हर बार अपने दोस्तों के साथ वापस आते हैं।