दुनिया के कई देश हैं जहां लड़कियां बचपन खत्म होने से पहले मां बन जाती हैं। एक ऐसी ही जगह है ग्वांटेमाला। यहां पर लड़कियां किशोरावस्था में ही प्रेगनेंट हो जाती हैं। टीनऐज प्रेगनेंसी का सबसे बड़ा कारण लड़कियों का उनके परिजनों द्वारा शारीरिक शोषण है। एक अंग्रेजी वेबसाइट पर लिंडा फोर्सेल की तस्वीरों के माध्यम से इन लड़कियों की जिंदगी के बारे में बताया गया है। इसके अनुसार ग्वांटेमाला में 15 वर्ष से कम उम्र में ही लड़कियां बच्चों को जन्म दे देती हैं।इनमें से 90 प्रतिशत के पिता लड़कियों के अपने ही रिश्तेदार होते हैं जबकि इनमें से 30 प्रतिशत के साथ उनके पिता ने ही दुष्कर्म किया होता है। रिपोर्ट के अनुसार इन दुष्कर्मों की वजह से 2014 में 10-14 वर्ष के बीच की 5100 लड़कियां मां बनीं। डेढ़ करोड़ की आबादी वाला ग्वांटेमाला लेटिन अमेरिका में इस तरह की घटनाओं के शीर्ष पर है। लिंडा के अनुसार पुरुष प्रभाव वाले समाज में लड़कियों का दमन किया जाता रहा है। यहां पर लड़कियों का स्कूल जाना प्रतिबंधित है और मां बनने के बाद उनसे कोई शादी नहीं करता जिसके चलते उन्हें सिंगल मदर के रूप में रहना पड़ता है। लैंगिक असामनता यहां बड़ा मुद्दा है। यहां के धर्मिक स्थल भी यौन शिक्षा और परिवार नियोजन का विरोध करते हैं। एक 15 वर्षीय युवती मिचेल दूसरी बार मां बन रही है। जब वो महज 13 साल की थी तब उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वो मां बन गई। मां बनने के 6 महीने बाद तक वो अपने बच्चे से दूर रही। लेकिन इस बार उसका कहना है वो यौन संबंध और मां बनने को लेकर सहज है।
To get updates of this website please
follow us on Facebook and Twitter with the help of buttons given upper right
side and if you are satisfied by the information then share it with your
friends by clicking the share button.
Thanks!
Winsome World