• 03:39:00
  • Winsome World
 

        नेपाल के केंद्रीय बैंक ने नेपाली और भारतीय करेंसी के लेनदेन पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं।

            कालाबाजारी की बढ़ती घटनाओं  परेशान नेपाल राष्ट्र बैंक ने तय किया है कि वह किसी भी व्यक्ति को एक दिन में 2500 से अधिक भारतीय रुपया नहीं देगा। यह राशि पहले की तुलना में आधी है। कोई भी व्यक्ति नेपाली मुद्रा का भारतीय मुद्रा से विनिमय सप्ताह में एक बार ही करा सकेगा। साथ ही भारत के 500 और 1000 रुपये के नोट का विनिमय नहीं हो सकेगा।
         
            नेपाल के केंद्रीय बैंक का कहना है कि इन उपायों का मकसद भारतीय मुद्रा के दुरुपयोग को रोकना है। कारोबारी भारतीय मुद्रा की जमाखोरी कर रहे हैं ताकि वे उसे अधिक ऊंची दर पर बेच सकें। सरकार ने एक समिति भी बनाई है जो इस समस्या पर विचार करेगी।

          नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता त्रिलोचन पनगेनी ने कहा, 'भारतीय मुद्रा को अधिक कीमत पर बेचे जाने की घटनाएं बढ़ने की वजह से हमें इस पर काबू पाने के लिए तत्काल कदम उठाने पर बाध्य होना पड़ा है।' पनगेनी ने साफ कर दिया कि नियंत्रण के ये सभी उपाय अस्थाई और तात्कालिक हैं।

         नेपाल-भारत सीमा पर भारतीय मुद्रा की मांग बहुत बढ़ गई है। तस्कर और कालाबाजारी करने वाले इसका इस्तेमाल ईंधन और अन्य जरूरी सामान खरीदने में कर रहे हैं।



हमारे द्वारा प्रकाशित किये जाने वाली जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए (ऊपर दिए गए बटनों को दबा कर) हमें Facebook, Google Plus या Twitter Account पर Follow करें! और यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर (Share) का बटन दबा कर जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

Download Our App

Most Popular News

Total Visitors